जेएनएन, शाहजहांपुर : राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को व्यवस्थाएं बदली सी नजर आ रही थीं। यहां न तड़पते मरीज थे न टेंट के नीचे विस्तर लगे थे। आक्सीजन के लिए इधर-उधर भागते तीमारदार भी नजर नहीं आ रहे थे। क्योंकि आज यहां चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का निरीक्षण था। जब वह पहुंचे तो उन्हें भी सब चाक चौबंद व्यवस्थाएं मिलीं। यह देख मंत्री के मुंह से भी सब कुछ ओके होने की बात निकली। ऐसा होता भी क्यों न दरअसल अस्पताल प्रशासन को मंत्री के निरीक्षण के बारे में पहले ही जानकारी मिल गई थी। नतीजतन रातों रात यहां व्यवस्थाएं ठीक करा दी गई। कोरोना संक्रमण व बुखार के बढ़ते प्रकोप की वजह से राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीते कई दिनों से मरीजों की भीड़ उमड़ रही थी। आक्सीजन से लेकर बेड तक के लिए यहां सिफारिश करानी पड़ रही थी। जो ऐसा कराने में सक्षम नहीं थे उनके मरीजों को फर्श पर ही लिटाकर न सिर्फ आक्सीजन दी जा रही थी बल्कि अन्य उपचार भी जैसे-तैसे मिल पा रहा था। लगातार हो रही इस किरकरी के लिए अस्पताल प्रशासन ने जैसे-तैसे ट्रामा सेंटर के आगे और पीछे पंडाल लगवाया। टेंट वाली मेज डलवाकर कुछ मरीजों को राहत देने का काम किया था। लेकिन यह व्यवस्थाएं मरीजों की भीड़ के हिसाब से पर्याप्त नहीं थी। रविवार को चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना राजकीय मेडिकल कॉलेज में डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस आनंद के साथ निरीक्षण करने पहुंच गए। मंत्री व डीएम-एसपी पीपीई किट पहनकर सबसे पहले कोविड अस्पताल पहुंचे। करीब एक घंटे के निरीक्षण के बाद जब मंत्री बाहर निकलकर आए तो उन्होंने सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलने की बात कही। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा, सीएमएस डा. एयूपी सिन्हा, डा. एमपी गंगवार आदि मौजूद रहे। ट्रामा सेंटर में भी नजर नहीं आए मरीज - शनिवार तक जहां ट्रामा सेंटर में मरीजों को बैठाने तक की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाती थी। लेकिन रविवार को ट्रामा सेंटर में महज तीन से चार मरीज ही उपचार कराते मिले। इसके अलावा ट्रामा सेंटर की गैलरी व फर्श पर भी एक भी मरीज नहीं नजर आए। निरीक्षण के बाद लगी भीड़
जेएनएन, शाहजहांपुर : कोरोना से बचाव के लिए युवाओं को अब हर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जबकि शनिवार को महज चार केंद्र ही निर्धारित किए गए थे। जिले में दस मई से 18 से 44 साल तक के युवाओं के भी टीका लगने शुरू हो रहे हैं। पहले विभाग की ओर से ददरौल, भावलखेड़ा, अजीजगंज व लोधीपुर स्वास्थ्य पर ही टीका लगाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन संक्रमण का खतरा गांवों में अधिक बढ़ने की वजह से सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीका लगवाने की व्यवस्था कर ली है। जिले के 15 सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो-दो काउंटर बनाए गए हैं। हर काउंटर पर 100-100 लाभार्थियों को टीका लगाना निर्धारित किया गया है। युवाओं के लिए पहले चरण में 16 हजार वैक्सीन मिली है। जबकि 45 साल से ऊपर के लाभार्थियों के लिए पहले से पर्याप्त स्टाक है। छूटे फ्रंट लाइन वर्करों के भी लगेंगे टीका
जेएनएन, शाहजहांपुर : दवा लेकर वापस घर जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को ट्रक ने कुचल दिया। जबकि बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। तिलहर थाना क्षेत्र के धन्यौरा गांव निवासी परिवान सिंह के डेढ़ साल के बेटे राजा उर्फ छोटू की कई दिनों से तबीयत खराब थी। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। शनिवार को परिवान के भाई विनीत सिंह अपनी भाभी सोनी देवी व भतीजे राजा को लेकर बाइक से अस्पताल में दवा दिलाने आए थे। अपराहन करीब एक बजे दवा लेकर वापस घर जाते समय तिलहर थाना क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बंथरा ओवरब्रिज के नीचे से सड़क पार करते समय बरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद विनीत व राजा को कुचलता हुआ चला गया। हादसे में राजा की मां सोनी देवी भी घायल हो गई। हादसे के बाद कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम भी लगा रहा। पुलिस ने विनीत व राजा के शव को सड़क से हटवाया यातायात शुरू कराया। इकलौता बेटा था राजा